फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं भरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं भरा गया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से घोषित महिला प्रत्याशी बबीता का ऐनवक्त पर नामांकन पत्र नहीं भरा जा सका है। नियमों का हवाला देते हुए तहसीलदार ने उनका जाति प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर भाजपाइयों ने तहसीलदार का घेराव किया। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
निकाय चुनाव में भोकरहेड़ी नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए बबीता पत्नी विक्रम को प्रत्याशी घोषित किया था। बबीता कोरी (कबीर पंथी) जाति से हैं। बबीता ने 27 सितंबर को कोरी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसीलदार मनोज कुमार के यहां आवेदन पत्र जमा किया था। तहसीलदार ने बबीता का कोरी जाति का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया। मंगलवार को जाति प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र को भी निरस्त कर दिया गया, जिस कारण भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भाजपा विधायक विक्रम सैनी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने तहसीलदार का घेराव कर शासनादेश दिखाते हुए बबीता का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में बृजेश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, सतीश खटीक, गौरव भटनागर, वीरेंद्र नागर, सुरेंद्र बंसल, मुकेश शर्मा, महेश चंद शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी प्रमाण पत्र नहीं
बन सकता: तहसीलदार
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि बबीता हरियाणा की रहने वाली है। हरियाणा में यह जाति हिंदू जुलाहे कबीर पंथी अनुसूचित जाति में आते हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अनुसूचित जाति की सूची में (कोरी) कबीर पंथी जाति दर्ज नहीं है, इसलिए नियमानुसार बबीता का जाति प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें