फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला दशानन का अहंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई विजयदशमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच बुराई के प्रतीक लंकापति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। आतिशबाजी कर लोगों ने खुशी जताई। शहर और देहात के मेलों में लोगों की भीड़ रही। इस मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया।
नईमंडी के पटेल नगर रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगा। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद डॉ संजीव बालियान ने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करने का आह्वान किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी भीमसेन कंसल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश आदि मौजूद रहे। शहर के रामलीला टिल्ला पर दशहरा मेला लगा। रामलीला के अंतिम दिन यहां राम-रावण के युद्ध का मंचन हुआ। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया गया। मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ रही। नुमाइश मैदान पर कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया गया। श्रीराम एवं रावण की सेना के बीच हुए युद्ध की प्रस्तुति ने लोगों का दिल छू लिया। यहां लंकेश, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए, जिन्हें देखने के लिए काफी भीड़ रही। उधर, आनंदपुरी, गांधी कॉलोनी, पटेल नगर और नईमंडी की रामलीलाओं में भी मेले लगे और राम-रावण युद्ध के उपरांत रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दशानन के मारे जाने के उपरांत विजयी यात्रा निकाली गई। शहर और देहात में आयोजित मेलों में भी भीड़ रही। विजयदशमी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

देहात में धूमधाम से मनाया दशहरा
- गांवों में लंकेश के पुतले जलाए
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। देहात क्षेत्र में भी दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही। दशानन के पुतले जलाए गए।
रोहाना कलां में विजयदशमी पर मेले का आयोजन किया गया। दशानन का पुतला जलाया तथा राम को राजतिलक किया गया। ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
छपार। दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में चल रही रामलीला का समापन विधायक प्रमोद ऊटवाल ने किया। गांव महरायपुर में भी मेले का आयोजन हुआ। रावण और मेघनाद के पुतलों को दहन किया गया। कस्बे में रावण दहन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, रोहित कश्यप, सुमित पाल, मयंक गोयल, अनुज गोयल, रूचिन गोयल आदि मौजूद रहे।
तितावी। बघरा, तितावी और अन्य गांवों में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेलों में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल रही। शाम के समय यहां पुतले जलाए गए।
विज्ञापन

भोपा। युवा राम लीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे राम लीला मंचन में दशानन मरण की लीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। राम दल और रावण दल की ओर से चल रहे युद्ध का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। अनिल कांत, अमर पाल सैनी, चुन्नू, श्यामवीर, तरूण धीमान, योगेश सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें