फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से पूरी दुनिया में इंसानियत को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद से पूरी दुनिया में इंसानियत को खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुहर्रम को लेकर शिया समुदाय में सोग छा गया है। मजलिस में मौलाना ने खिताब फरमाया कि 1400 साल से अब तक मानसिक विकृति के लोग आतंक का खेल खेल रहे हैं। आतंकवाद से पूरी दुनिया में इंसानियत को खतरा है। कर्बला का वाक्या सुनकर सोगवारों की आंखें जार-जार हो उठी। मजलिस में मातम पुर्सी की गई।
विज्ञापन

कटैहड़ा सैय्यदान में हजरत इमाम बारगाह में सैय्यद नदीम जाफर जैदी ने खिताब फरमाया कि यजीद ने अपना आतंक कायम रखने और दीन-ए-इस्लाम पर हुकूमत के लिए पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन को कर्बला में परिवार समेत तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। यहां पर हजरत इमाम हुसैन ने अपने छह के पुत्र अली असगर समेत 72 लोगों के साथ कुर्बानी दी। मजलिस में हजरत इमाम हुसैन का गम मनाया गया। मजलिस में खिताब फरमाया गया कि 1400 साल से मानसिक विकृति के लोग आतंक का खेल खेल रहे हैं। आतंकवाद पूरी दुनिया में इंसानियत के लिए खतरा है। आज भी यजीद जैसे आतंकी दुनिया में आतंक मचा रहे हैं। इनके खात्मे के लिए हजरत इमाम हुसैन के तरीकों को अपनाना पड़ेगा। इस दौरान मजलिस में मातमपुर्सी की गई। सैय्यद रजा, शबी रजा, हसन रजा, बाबर अली, अजहर अली, शहदाब आलम आदि मौजूृद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें