फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने रखी लाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नुमाइश ग्राउंड में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले के पहले दिन बारिश के बीच कार्यक्रम में आम जनता गायब दिखाई दी। कार्यक्रम में आए स्कूली बच्चों और सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाज रखी। स्टॉल पर भी ये लोग ही नजर आए।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड में बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर भी पानी भरा था। एंट्री पर भी कीचड़ के हालात से अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना मुश्किल हो रहा था। स्टेज के सामने ही पानी भरा था। कुर्सियां पानी में भीगी होने के कारण उन पर बैठना भी मुश्किल हो रहा था। मेले में स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के लिए पहले ही आमंत्रित किया गया था। बारिश के बाद भी ये बच्चे सुबह आठ बजे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। शहर के विभिन्न स्कूलों के इन बच्चों ने बारिश के पानी में भीगकर भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों, स्कूल के स्टाफ, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आए। अंत्योदय मेले में पहले दिन आम जनता नदारद थी। जन प्रतिनिधि भी वही आए जो अतिथि थे। दीनदयाल उपाध्याय को आम जनता तक पहुंचाने का सरकार का प्रयास सफल होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें