फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद भारतेंद्र ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। शहर से सटे सरवट नाले की समस्या को लेकर वह सीडीओ अंकित अग्रवाल से मिले। सीडीओ ने सांसद को प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। सांसद ने सीएमओ से भी मुलाकात कर अस्पताल भवन की समस्या रखी।
विज्ञापन

भाजपा सांसद बुधवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों मेघाखेड़ी, बान नगर, जट नंगला आदि में पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं पर फोन पर अधिकारियों से निराकरण कराया। सरवट नाले के निर्माण को लेकर पिछले दिनों सांसद ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को समस्या से अवगत कराया था, इस बारे में मामले की प्रगति जानने के लिए वो सीडीओ अंकित अग्रवाल से मिले। सीडीओ ने बताया कि नाले का प्राकलन तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। नाले के निर्माण में करीब 40 करोड़ रुपया खर्च होना है। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। रई गांव में चिकित्सालय का भवन जर्जर हालत में है। परिसर नीचा होने की वजह से जलभराव हो रहा है। इस संबंध में सांसद ने ग्रामीणों के साथ सीएमओ से मिल कर नया भवन निर्माण कराने की मांग की। बान नगर के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में की जा रही कटौती से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने अधिशासी अभियंता से समस्या के समाधान के लिए कहा। बान नगर को मलीरा का हाल्ट घोषित कराने की भी मांग की गई। सांसद ने ग्राम प्रधान से इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर उन्हें देने के लिए कहा। इस दौरान सांसद के साथ यतेंद्र त्यागी, मयंक त्यागी, किशन पुंडीर, वंश चौधरी, विजय कुमार, दीपक चौधरी, नरेश पाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें