रंगारंग कार्यक्रम के साथ शिविर संपन्न
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बच्चों द्वारा सजाए गए तंबुओं का अवलोकन कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार होता है। शिक्षा के साथ नि:स्वार्थ भाव से जाने वाली समाजसेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं है। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, शिविर संचालिका रेणु गर्ग, प्रधानाचार्या अनिता गौतम, विमलेश, पिंकी, सीमा, कहकशा शीबा, रीना मौजूद रहे।