फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलड़ा में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलड़ा में करंट लगने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। हैंडपंप में बिजली का करंट उतर जाने से मजदूर की मौत हो गई। भाई की कलाई सजाने गई पत्नी मांग सूनी हो जाने की खबर पर घर लौट आई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी कृष्णपाल उर्फ पप्पन (40) की पत्नी डिंपल शनिवार को रक्षाबंधन त्योहार पर अपने मायके हरियाणा के पानीपत शहर गई थी। वह सबसे छोटी बेटी मंजू को भी साथ ले गई थी। मजदूरी कर कृष्णपाल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर आया। वह नल से पानी लेने लगा, उसमें आ रहे तेज करंट ने उसे जकड़ लिया। घर पर कोई नहीं होने के कारण वह मौके पर पड़ा रहा। कुछ देर बाद उसकी मौत को गई। मृतक का बड़ा बेटा कुलदीप डॉक्टर के यहां काम करता है। बाकी बेटे रितिक, दीपक स्कूल गए हुए थे। बेटा कुलदीप घर पहुंचा, तो पिता को बेहोश पड़ा पाया, उसके शोर मचाने पर पड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए। उसे तुरंत ही गांव में ही डॉक्टर के यहां दिखाया गया, तो डॉक्टर ने उसे मृक्त घोषित कर दिया। प्रधान संसार सिंह, पूर्व प्रधान विनय कुमार, नरेश, प्रभात, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग पहुंचे। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी मायके से लौट आई। पत्नी सहित परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें