फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने और मासिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर आईटीआई प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने रेलवे रोड पर बन रहे शेल्टर होम में कम्युनिटी किचन बनाने के निर्देश भी दिए। बीएसए को 100 से अधिक बच्चों वाले परिषदीय स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने विकास कार्यों में धीमी गति पर नाराजगी जताई। रुके कार्य शीघ्र पूरे करने के लिए कहा। सभी विभाग आगामी विकास कार्यों की बैठक से पहले विकास कार्यों की आख्या प्रस्तुत करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता मिली तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करें। निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि की हो। निर्माण कार्यों में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग करें। गुणवत्ता की जांच अन्य एजेंसियों से कराई जाएगी। गुणवत्ता की जांच में यदि कोई कमी उजागर होती है तो कार्यदायी संस्था कार्रवाई के लिए तैयार रहे। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बनाई जा रही आईटीआई, राजकीय कॉलेजों के निर्माण की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस को निर्देश दिए कि जीआईसी एवं नए हास्टल निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें। आईटीआई कॉलेजों में भी हॉस्टल का प्रावधान कराया जाए, जिससे दूरदराज के बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित न रह सकें। कार्यदायी संस्था को रेलवे रोड पर निर्माणाधीन शेल्टर होम को 15 अगस्त तक पूर्ण कर नगर पालिका को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। डीएम ने इसी भवन में कम्युनिटी किचन खोले जाने के निर्देश भी दिए। यहां गरीबों को मुफ्त खाना मिलेगा। बीएसए को निर्देश दिए कि ऐसे प्राथमिक विद्यालय जिनमें बच्चों की संख्या 100 से अधिक है, उनमें बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाए। बच्चों का आधार सीडिंग कराने के लिए जन सुविधा केंद्र से समन्वय किया जाए। मोबाइल एप के माध्यम से अध्यापकों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अंकित अग्रवाल, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें