मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में चले रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन 111 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। डीएम ने गैर हाजिर कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 1500 प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रथम मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि सभी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराना सुनिश्चित करें। जो प्रथम मतदान अधिकारी किसी कारण नहीं आ पाए हैं, वह 24 जनवरी को आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।