फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के जंगल में आग लगी, कीमती पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के जंगल में आग लगी, कीमती पेड़ जले
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव रामपुर में जंगल में आग लग गई। आग में लाखों रुपये के कीमती पेड़ जले। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

रतननपुरी के गांव रामपुर में रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे शिव मंदिर के पीछे की तरफ पड़ी कूड़ियों से आग फैलते हुए पास के खेतों में खड़े यूकेलिप्टस और पॉपलर के पेड़ों में फैल गई। तेज धूप व हवा के कारण आग आसपास के खेतों में भी फैल गई। आग से तेजेंद्र शर्मा पुत्र शंकरलाल, सुनील व धर्मपाल पुत्रगण लख्मीचंद, राजपाल शर्मा व तेजपाल शर्मा पुत्रगण श्रीराम, ओमपाल पुत्र मटरुलाल, राजकुमार पुत्र हरबंश, राजेंद्र पुत्र हरिराम आदि के खेत में खड़े यूकेलिप्टस, पॉपुलर और आम के दर्जनों पेड़ जल गए। इस आग ने शिव मंदिर के कमरे को भी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा सामान भी जल गया। मंदिर के पीछे खड़े आधा दर्जन आम के पेड़ भी जल गए। इनके अलावा मंदिर के आसपास खेतों में बैठे सांड़ और कुछ गाय भी आग की चपेट में आ गए, लेकिन जानवरों ने वहां से भाग कर जान बचाई। आग लगने से किसानों के लाखों रुपये की कीमत के पेड़ जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जनपद में कई अन्य जगह भयंकर आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड रामपुर नहीं पहुंच सकी। आग की सूचना पर इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथा ग्रामीणों ने पानी की बाल्टियों और सबमर्सिबल पंप आदि के पाइप से आग पर काबू करने जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल पंप और ट्रैक्टर आदि चलवाकर कई घंटे बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें