फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवना में गेहूं व गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवना में गेहूं और गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जीवना में आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने जली हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव जीवना में रविवार को दोपहर बाद दो बजे गांव के किनारे कूड़े के ढेर में आग लग गई। गांव के किनारे रखे बिटोड़े भी आग से जल गए। देखते देखते आग जंगल की तरफ फैल गई। आग ने गन्ने तथा गेहूं के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर तथा ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। गांव के किसान गजेंद्र पुत्र करताराम की दो बीघा गेहूं की फसल और बेगराज पुत्र चरण सिंह की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान नेता मोहित अहलावत तथा गांव के किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें