फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में वैभवी प्रथम, राधिका द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य प्रतियोगिता में वैभवी प्रथम, राधिका द्वितीय रहे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में सोमवार रात बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन

बाल नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन मेला चेयरमैन मनोज सिंघल ने फीता काटकर किया। शमां रोशन बसपा नेता अय्यूब बेग ने की। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने दीप जलाया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के करीब 50 प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। ‘मां तूझे सलाम, जय जय जय गणेशा और मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो’ आदि गानों पर एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में वैभवी प्रथम, राधिका द्व्तिीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रही। आयोजन कमेटी ने विजेता प्रतिभागियाें को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही अतिथियों को भी पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में जसबीर कौर, संध्या गुप्ता और प्रीति गंभीर शामिल रही। अध्यक्षता डा. शमीम देवबंदी ने की। संचालन आबाद अली और फहीम उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सभासद समीर खान, नौशाद उस्मानी, निशांत मित्तल, राकेश शर्मा, डा. सादिक देवबंदी, मतीन खान, विशाल गर्ग, सलीम कुरैशी, फैसल नूर, जर्रार बेग, नजम उस्मानी, खालिद हसन और विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें