पुरकाजी। श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की ओर से कस्बे में साईं पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शनिवार सुबह सत्य विहार कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन कर साईं को स्नान कराया गया। इसके बाद पंडित घनश्यामदास शर्मा के सानिध्य में निकाली गई पालकी यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुुओं ने कई जगह स्टाल लगाकर फल, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पालकी यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीबालाजी धाम मंदिर पहुंची, जहां भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। बाद में सेवा समिति द्वारा मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी निर्मला का विवाह देवबंद के गांव माजरी निवासी मनोज के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ कराया गया। नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद स्वरूप रोजमर्रा के कामकाज में आने वाला लगभग सभी सामान उपहार में दिया गया। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, अभिषेक सिंघल, वीरेंद्र सिंह, वंश अग्रवाल, गोल्डी राठी, पीयूष राणा, मनीष, विपुल, लवी जिंदल, रोहित गर्ग आदि का सहयोग रहा।