फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य योजना के कार्डों का हुआ वतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिन लोगों का जन आरोग्य योजना में कार्ड बन गया है, उन्हें बताया जाए कि पांच लाख तक इलाज अब फ्री हो गया है। योजना के संबंध में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। गांवों में लोगों को समझाएं कि सरकार ने उनके पूरे परिवार की चिकित्सा नि:शुल्क कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्डों का पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद डॉ संजीव बालियान ने वितरण किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों के लिए जन आरोग्य योजना को शुरू कर बड़ा काम किया है। जिले में अभी तक 64 हजार कार्ड बने हैं, जिनमें 24 हजार शहरी और 40 हजार कार्ड देहात क्षेत्र के लोगों के बने है। इस योजना में जनपद के चिकित्सालय अब तक शामिल हो चुके हैं, जिनमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस संख्या को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। जनपद के डाक्टरों के साथ एक बैठक की जाए और उन्हें इस योजना के लाभ बताए जाएं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, अभी तक उन्हें मालूम ही नहीं है कि इससे क्या लाभ होगा। हमारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें इस योजना के बारे में आम आदमी को डिटेल में बता सकती हैं। कोई समस्या हो तो जनप्रतिनिधियों को बताएं। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि योजना में अब तक 145 लोगों का प्राइवेट अस्पताल एवं 100 लोगों का सरकारी अस्पताल में उपचार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें