फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन-ए-क्रिएटिव माइंड प्रोग्राम में छाए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में बचपन-ए-क्रिएटिव माइंड प्रोग्राम का आयोजन किया गया। शहर के छह स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

बचपन के पलों को आकर्षित बनाते हुए एसएफ डीएवी स्कूल में बचपन-ए-क्रिएटिव माइंड प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी के साथ एसडी, एमजी, लिटिल एंजिल, बचपन, हिमालयन आदि के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 120 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। शुभारंभ प्रधानाचार्या रेनू शर्मा एवं ज्यूरी सदस्यों ने गायत्री मंत्र से किया। बच्चों ने इस अवसर पर पेयर रेस, रिले रेस, पेंटिंग, पेपर फोल्डिंग, सेंटा डेकोरेशन, स्टोरी टेलिंग, रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस की मनाया गया। प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी दी। अक्षा खान, अफान कामिल, जुबेर, फजल, अलिन, माधविक, आमना खान, हिफ्जा मरियम, द्रासी, अर्श ने प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें