फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृहद पशु आरोग्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों को टीके लगवाएं
विज्ञापन

मोरना। गांव फिरोजपुर मेें पशुपालन विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने गोपूजन किया। शिविर में मोरना पशु चिकित्सा प्रभारी डा. अखिलेश ने कहा कि पशुओं के अकस्मात मरने से किसानों को कई बार भारी नुकसान झेलना पड़ता है, जिसके लिए सरकार ने पशु बीमा योजना चलाई है।डा. हरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान समय रहते बांझपन, पेट के कीड़े, सररा, गलाघोंटू, खुरपका व मुंहपका आदि बीमारियों के बचाव के लिए मवेशियों को टीके अवश्य लगवाएं। इस मौके पर डा. हेमेंद्र, मीनाक्षी देवी, प्रेमसिंह, विवेक कुमार, राजवीर सिंह, राजू आदि किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान नेमपाल, कृष्णपाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें