फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता, आज होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों के ट्रैक्टरों की तरह दस साल से पुराने रेल के डीजल इंजन और सरकारी वाहनों को बंद कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर डटे रहे। एक दिन पहले कब्जे में लिए गए रेल इंजन में जंजीर डालकर ताला लगा दिया गया। सहायक निदेशक मत्स्य की गाड़ी को भी भाकियू कार्यकर्ता घेरकर बैठे रहे। भाकियू ने आज धरना स्थल पर महापंचायत का ऐलान किया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भाकियू के आंदोलन के कारण हरिद्वार से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे प्रभावित हुई।
दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर धावा बोल दिया था। मालगोदाम पर धरना शुरू कर रेल इंजन पर कब्जा कर लिया था। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य की गाड़ी भी वहीं खड़ी करा लिया था। कब्जे में ली गई फायरब्रिगेड की गाड़ी को रात में विभाग ने रात में वहां से हटा दिया। उसके स्थान पर दूसरी गाड़ी वहां खड़ी की गई। धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने इस मामले में आरपार की लड़ाई छेड़ने का ऐलान किया। कहा कि यदि किसानों के ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाई जाएगी तो दस साल पुराने रेल के डीजल इंजन व सरकारी वाहन भी नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टर बंदी के दायरे में हैं तो रेलवे के इंजन भी नहीं चलने चाहिए। उन्होंने कार्य समिति के सदस्यों के साथ मंत्रणा करने की बात कही। कहा कि विचार-विमर्श के बाद ही आंदोलन का अगला कदम तय किया जाएगा। कहा कि यह आरपार की लड़ाई है। भाकियू इसे हर स्तर पर लड़ेगी। दिन भर धरने पर आने वालों का सिलसिला चलता रहा। रेलवे स्टेशन से कोई भी डीजल इंजन लगी ट्रेन नहीं गुजरी। शाम को एक बार भी फिर रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन धरना समाप्ति को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। शनिवार को मालगोदाम के पास धरना स्थल पर ही महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। आसपास के जनपदों के किसानों से भी पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद की पॉवर फेल, छह घंटे प्रभावित हुई ट्रेन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर भाकियू के आंदोलन के कारण हरिद्वार से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे प्रभावित हुई। डीजल इंजन बदलने के कारण उसकी पॉवर भी फेल हो गई। अहमदाबाद मेल में हरिद्वार से डीजल इंजन लगा आ रहा था। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर भाकियू के आंदोलन के कारण ट्रेन को टपरी जंक्शन पर रोक कर इलेक्ट्रिक इंजन मेरठ से मंगवाया गया, मगर मुजफ्फरनगर में आने पर यह पॉवर फेल हो गई। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि मेरठ से नई पॉवर मंगवाई गई है, जो टपरी से ट्रेन को लेकर आगे जाएगी। भाकियू के आंदोलन के कारण अहमदाबाद मेल छह घंटे लेट हो गई। जो यहां शाम साढ़े छह बजे आनी वाली थी, वो ट्रेन अब रात्रि साढ़े बारह बजे यहां पहुंचेगी। नौचंदी लिंक एक्सप्रेस भी आधा घंटा देरी से आई। उधर, देर रात तक भी भाकियू कार्यकर्ता स्टेशन पर डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें