फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई 7 साल की सजा, पुलिस पर किया था हमला

Fri, 30 Nov 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग करने के तीन वर्ष पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार नैन ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए चार आरोपियों को सात वर्ष के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। यह भी सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा ने बताया कि 8 सितंबर 2015 को ग्राम जौला-सिड़की मार्ग पर स्थित नंदपुर चौराहे के पास चार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे थे। यह मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

इस मामले में पुलिस की ओर से नागल थाने में खेड़ा मुगल गांव निवासी रविंद्र पुत्र चंद्रपाल, राजेंद्र पुत्र पृथ्वी सिंह, रविंद्र पुत्र रामचंद्र व आनंद पुत्र लीलू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल, 15 हजार रुपये की नगदी व 500 ग्राम चांदी के जेवर समेत घटना में प्रयुक्त तमंचा व चाकू बरामद किया था। 
विज्ञापन


देवीदयाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार नैन ने मामले में सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी कहा कि अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें