फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की 9 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव भंडूर में रविवार की सुबह किसान बलबीर पुत्र नवल के खेत के ऊपर से जा रही 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर बामुश्किल आग बुझाई तथा आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका। आग से बलबीर का आठ बीघा गन्ना जल गया। आग से पड़ोसी किसान धर्मवीर का भी एक बीघा गन्ना जल गया। किसानों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें