फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में सिल्ट फैलाने से व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रेलवे रोड पर ओवरब्रिज के बराबर में नगर पालिका के ठेेकेदार के कर्मचारियों ने नाले से सिल्ट निकाल कर दूर तक फैला दी। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस हालात को देख व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ठेकेदार द्वारा नगर के नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर पुल के बराबर में नाले से सिल्ट निकाल कर मार्ग में दूर तक फैला दी। इस कारण व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल महिलाएं जब मंदिर से बाहर निकली तो उन्हें रास्ता नहीं मिल सका तथा व्यापारी भी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। इसेलेकर व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर कई सभासद व्यापारियों के बीच पहुंचे तथा नगर पालिका के जेई से फोन पर बात की। ठेकेदार को मौके पर बुलवाया गया। ठेेकेदार ने नाले से निकाली गई सिल्ट को तुरंत उठवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। कुछ समय बाद सिल्ट को साफ कराया गया। इसके बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें