फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम का जुलूस निकालकर शहादत को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस निकालकर शहादत को याद किया
विज्ञापन

मीरापुर। शिया सोगवारों ने मोहर्रम का जुलूस निकालकर करबला के शहीदों की शहादत को याद किया। चांद की सात तारीख को मोहल्ला मुश्तर्क स्थित पचदरा इमामबाड़े पर मजलिस हुई। बाद में मातमी जुलूस कोटला दरबार पहुंचा। मातमी जुलूस मंजर हुसैन, मुजफ्फर इकबाल व मदराना इमामबाड़ा होते हुए गांव कैथोड़ा पहुंचा। जहां सोगवारों ने मातम कर शहादत को याद किया। शमशुल हसन जैदी, हैदर मेंहदी, नसीम हैदर, मुंतजिर मेहंदी, शाहीन रजा, शबी हैदर, नजमुल हसन, अनवर रजा, सज्जाद, अकबर, अनवर रजा, शमीम हैदर, अली जामिन, मंजर हुसैन, रौनक मियां व मौलाना अबुल हसन का सहयोग रहा। उधर, गांव संभलहेड़ा के इमामबाड़े में भी मजलिस हुई। मातमी जुलूस निकाला गया। जो इमामबाड़े से मियां की हवेली तक गया। जहां सोगवारों ने मातम किया। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी मौजूद रही। मौलाना बाकर, मौलाना वसी हैदर, तौसीफ अली, शाने हेदर, अब्बास, परवेज आलम और हुसैन मियां का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें