फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि महिलाओं से अवैध वसूली, पुलिस को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदान दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में कुछ लोगों द्वारा कैंप लगाकर वाल्मीकि समाज की महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छकार वी मुक्ति योजना के तहत अनुदान दिलाने के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर ली। एसडीएम को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस भेजकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर में दलित सेना की सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ कैंप लगाकर केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छकार वी मुक्ति योजना के अंतर्गत वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मेला ढोने की प्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए 40 हजार रुपये का अनुदान दिलाने के नाम पर 200 से लेकर 300 रुपये तक वसूली कर ली। अनुदान की सूचना क्षेत्र में फैलते ही वाल्मीकि मंदिर पर काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई। वाल्मीकि समाज की महिलाओं से अवैध वसूली करने की सूचना पर नगरीय कल्याण समिति के महामंत्री अमित सैनी द्वारा फार्म भर रहे कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। पूछताछ करने पर फार्म भरने वाले कार्यकर्ता कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम विजय कुमार से की। एसडीएम द्वारा पुलिस भेज कर फार्म भर रहे युवकों से पूछताछ करने के निर्देश दिए। दरोगा कर्मवीर सिंह द्वारा फार्म भर रहे युवकों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने युवकों को भगा दिया। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कोई भी योजना के लिए अनुदान देने के लिए कोई भी फार्म की फीस नहीं है। इसके लिए पैसे लिए जा रहे हैं तो वह गलत है। उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें