फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ज्योति योजना में 399 गांवों में काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में विद्युत निगम की 403 करोड़ की योजनाएं चल रही हैं। सौभाग्य योजना में कनेक्शन देने के लिए शासन ने अलग से 138 करोड़ की स्वीकृति दी है। विद्युत उप केंद्रों की भार क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है, जिससे बिजली सप्लाई में कोई परेशानी खड़ी न हो।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में सांसद डॉ संजीव बालियान, सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक ली। विद्युत निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि जिले में विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। पंडित दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत अब तक 399 गांवों में कार्य पूरा हो चुका है। अन्य गांवों में तेजी के साथ कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में इस समय 403 करोड़ 56 लाख की विभिन्न योजनाएं स्वीकृत हैं। सौभाग्य योजना में नये कनेक्शन के लिए 138 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। सांसद डॉ संजीव बालियान ने बिजली की समस्याओं और मीटर लगाने को लेकर गांवों में कैंप करने की बात कही। योजनाओं को समय पर पूरा करने और आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें