मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय सोशल साइंस टीचर्स वर्कशॉप में अध्यापकों का मार्गदर्शन किया गया। जनपद और आस पास के जिलों के पब्लिक स्कूलों के सोशल साइंस के शिक्षकों ने वर्कशॉप में भाग लिया।
सीबीएसई रिसोर्स पर्सन के रूप में धीरज सिंह एवं संजया वालिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सोशल साइंस सब्जेक्ट को विद्यार्थियों के लिए रूचिकर और सरल बनाने के गुर सिखाने के साथ साथ इस पाठ्यक्रम को लेकर पेश आने वाली समस्याओं का समाधान भी सुझाया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने समापन सत्र में कहा कि बदलती जीवन शैली और आधुनिक तकनीकों में अधिक रुचि के कारण बच्चे शिक्षा से भटक रहे हैं। कई मायनों में बच्चे शिक्षकों से अधिक तकनीक फ्रेंडली हो रहे हैं। इससे उन बच्चों को क्लास में कंट्रोल करने के लिए शिक्षकों को उनसे अधिक तकनीक फ्रेंडली और नॉलेजेबल होने की आवश्यकता है। इस दो दिन की कार्यशाला में जो कुछ सिखाया गया है, उसके क्लास तक पहुंचाने और बेहतर पाठ्यक्रम बच्चों को देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। दो दिवसीय कार्यशाला में आसपास के जनपदों से कुल 54 शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।