फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान की मेधाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव में मेधाओं का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। मोरना की छात्रा साक्षी सैनी और फरहाना ने अपनी प्रतिभा से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित विद्यालय में विज्ञान गीत प्रतियोगिता में कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय मोरना की छात्राओं साक्षी सैनी और फरहाना ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र गुलनिधेश्वर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक व्याख्यान प्रतियोगिता में जितेंद्र कुमार, राजकुमार जैन, डॉ वंदना शर्मा, अनिल कुमार, डॉ दिनेश कुमार ने व्याख्यान दिया। हिंदी भाषा में निबंध प्रतियोगिता में अतुल शर्मा, देवेश कुमार, ओजस्वी पुंडीर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा में हुई निबंध प्रतियोगिता में सागर कल्याण, अर्चित शर्मा, पायल सोलंकी ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में मीनाक्षी, निकुंज, विकल्प ऐरन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्याख्यान प्रतियोगिता में तफ्सीर कौसर ने प्रथम, ईलमा एवं अभिनव त्यागी ने द्वितीय, गौरवी एवं गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद के गुलनिधेश्वर, युवराज, ऋतिक ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल के समूह ने द्वितीय तथा कल्याणकारी इंटर कॉलेज काजीखेडा ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुष धीमान, फातिमा, कनिष्का ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने आभार जताया। संस्था प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, सुभाष चंद गुप्ता, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें