पालिकाध्यक्ष ने चालक से स्पष्टीकरण मांगा
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को नगर पालिका ने भगत सिंह रोड पर नालों की सफाई कराने का कार्य शुरू किया। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी, सभासद मुनीश कुमार आदि के साथ सफाई अभियान का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष को मौके पर करीब 26 सफाई कर्मचारी कार्य करते मिले। जेसीबी मशीन शिव चौक के पीछे एमडीए की मार्केट के पास खड़ी मिली। पालिकाध्यक्ष को चालक नहीं मिला। चालक न होने के कारण जेसीबी मशीन से बडे़ नालों की सफाई नहीं हो सकी। इस पर पालिकाध्यक्ष ने चालक को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।