फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना ने दुष्कर्म के आरोपी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना ने दुष्कर्म के आरोपी का पुतला फूंका
विज्ञापन

खतौली। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद में किशोरी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को शिवसेना कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद जिला सचिव देवराज प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए घंटाघर पर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में नवीन त्यागी, गौरव चौधरी, राहुल पंडित, बिट्टू उर्फ बाबा, अर्जुन पंडित, सचिन कश्यप, आकाश उपाध्याय, वासु शर्मा, अनिल, रजत कुमार, मनीष चौहान, अनुज प्रधान, राहुल भटनागर, हिमांशु सैनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें