फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर धोखा दे रही बिजली, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के पेपर छोड़ने का सिलसिला जारी है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बिजली धोखा दे रही है। इसको लेकर डीआईओएस तक शिकायत पहुंची है। सोमवार को उर्दू, इतिहास, गणित के पेपर में 400 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ा है। वहीं, शहर में एक परीक्षा केंद्र पर मोमबत्ती जलाकर परीक्षा कराने का मामला सामने आया है, लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव-देहात के परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था झटका दे रही है। सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था चरमरा रही है। इससे सीसीटीवी कैमरे भी प्रभावित हो रहे हैं। इसकी शिकायत पर पुरकाजी क्षेत्र में डीआईओएस मुनेश कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर सुबह के समय परीक्षा केंद्रों पर लाइट नहीं दी जा रही है। इसको लेकर विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्र लिखा गया है। उधर, हाईस्कूल की सुबह की पॉली में उर्दू का पेपर रहा। जिसमें 1172 पंजीकृत थे, जिनमें से 1115 ने परीक्षा में भाग लिया। 57 ने पेपर छोड़ा है। सुबह की पॉली में ही इंटरमीडिएट वर्ग में इतिहास की परीक्षा में 2373 में से 2272 ने परीक्षा दी। 104 गायब रहे। इसके अलावा शाम को इंटर वर्ग में गणित की परीक्षा हुई। जिसमें 6081 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 5834 ने पेपर दिया। गणित के पेपर में 247 ने मुंह मोड़ा। वाणिज्य गणित में 1195 में से 1152 ने परीक्षा दी, जबकि 43 ने पेपर छोड़ दिया। उधर, शहर के एक परीक्षा केंद्र पर मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा कराने का मामला सामने आया है, मगर इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें