फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की गाड़ी पलटी, दरोगा समेत 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर में गांव नंगला खेपड़ में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से वापस लौटते समय सीओ जानसठ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव नंगला खेपड़ के जंगल में शुक्रवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश इंद्रपाल मारा गया। सीओ जानसठ एसकेएस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप की गाड़ी में शाम के समय एसटीएफ के एक दरोगा सहित चार सिपाही जानसठ आ रहे थे। जैसे ही वे गांव तिसंग मोड़ के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार नोएडा एसटीएफ के दरोगा चौधरी अवध सिंह, सिपाही मनोज कुमार, विवेक और अनिल घायल हो गए, जबकि सीओ बाल बाल बच गए। इस दौरान पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसटीएफ के दरोगा और तीनों सिपाहियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें