फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन के लिए भटक रहा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के आदमपुर के एक किसान को ऋण मोचन की सूची में नाम आने के बाद ऋण माफी में शामिल नहीं किया गया है। बैंक और कृषि विभाग दोनों ही सूची में नाम आने का पत्र उसे दे चुके हैं। आदमपुर निवासी गरजा का नाम ऋण मोचन की सूची में शामिल था। उस पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक लाख 63 हजार का ऋण था। सरकार की योजना से उसे आस बंधी थी। सभी किसानों के खाते में पैसा जारी हो गया, लेकिन उसके खाते में एक भी पैसा नहीं आया, जबकि शाहपुर के सेंट्रल बैंक के प्रबंधक ने भी उसे लिखकर दे दिया था कि उसका नाम सूची में है। जिला स्तर पर कृषि विभाग ने भी उसे पत्र जारी किया था। किसान का कहना है कि वह कई माह से अफसरों के चक्कर काटता घूम रहा है, लेकिन उसे कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें