फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलबे में दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ढुल्ला गिरने से मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली के गांव लकडसंधा में सचिन पुत्र रामशरण रविवार सुबह लेंटर का ढुल्ला खोल रहा था। अचानक ढुल्ला गिर गया और सचिन मलबे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने मलबा हटा कर उसे बाहर निकाला। सचिन के भाई दीपक ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलीपुरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के गांव बलीपुरा के ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मीरापुर पुलिस पर मकान में दबिश के दौरान तोड़फोड़ करने और महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाया। एसएसपी को ज्ञापन देकर इस मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मीरापुर के गांव बलीपुरा के ग्रामीण एसएसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शनिवार रात को मीरापुर पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर उसके भाई को हिरासत में लिया, जिसका विरोध किया तो पुलिस ने आरोपी की मां और दादी के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। परिजनों को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। ग्रामीणों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर इस मामले की जांच करा कर पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें