चरथावल(मुजफ्फरनगर)। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का प्रतीक दशहरा पर्व कस्बे एवं देहात में धूमधाम से मनाया गया। शिवचौक से श्रीरामलीला कमेटी की ओर से राम और रावण की सेना बैंडबाजे के साथ रामलीला मैदान पहुंची और दोनों सेनाओं के बीच घंटों युद्ध हुआ।
अंतत: रावण पराजित हो गया। भगवान श्रीराम का अंतिम तीर रावण के सीने में लगा तो पुतला धू-धू कर जल गया। लाल रंग की पोशाक में श्रीराम और काले रंग की पोशाक में रावण की सेना में शामिल बच्चों ने मैदान पर लड़ाई का भरपूर लुत्फ उठाया। रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम की सेना जयकारों के साथ लौटी। पपनी कंसल, सदीप कंसल, रेशु कंसल, धु्रव सिंघल, उमेश त्यागी, प्रिंयाशु कंसल, शुभम गर्ग, रिंकल देव, विनोद चौहान मौजूद रहे। भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे थे। लुहारी खुर्द रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान राम की बारात चरथावल मेला स्थल पहुंची। उधर, कुटेसरा गांव में रावण का पुतला दहन किया गया।
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। रामलीला कमेटी की ओर से विजय दशमी पर्व की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ रामलीला भवन से श्रीराम का राजतिलक कर किया गया। शोभायात्रा मेन बाजार, मौहल्ला कानून गोयान, हलवाईयान आदि से होती हुई खाईखेड़ी मार्ग पर पहुंची। इसके उपरांत रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग के हवाले किया गया। इस दौरान कमेटी के नवीन गोयल, मणि कांत गोयल, रजनीश अग्रवाल, सुशील कर्णवाल, भारत भूषण खुल्लर, आनंद धीमान, हरश्याम गोयल, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, भूषण गोयल, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, पप्पू कर्णवाल, पंकज सिंघल आदि मौजूद रहे।