फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडी मार्केट में यज्ञ का आयोजन हुआ। तुलसी पार्क में कार्यक्रम हुआ। स्कूलों में महाराजा अग्रसेन के बारे में बताया गया।
वैश्य सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर एसडी कॉलेज मार्केट में यज्ञ का आयोजन किया। मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महाराज अग्रसेन के जीवन पर विचार व्यक्त किए गए। अध्यक्षता शंकर स्वरुप बंसल एवं संचालन सतीश गर्ग ने किया। वैश्य सभा की ओर से शिवचौक पर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, गिरवर सिंह गुप्ता, अनिरुद्ध सर्राफ, कृष्णगोपाल मित्तल, योगेश भगत, सुनील तायल, शरद गोयल, अरविंद भूषण गुप्ता, आनंद अग्रवाल, दिनेश बंसल आदि रहे। वैश्य युवा मोर्चा ने तुलसी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता गौरव स्वरुप ने तथा संचालन हरिभूषण मित्तल ने किया। विवेक तायल, हरीश भूषण, संजय अग्रवाल, मोहित तायल, शशिकांत गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता संजय त्यागी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने व्यापार जगत को देश में एक नया आयाम दिया। प्रधानाचार्या नीरा शर्मा, योगेश कुमार, अनु शुक्ला, विनित त्यागी, अजय त्यागी, राजेंद्र त्यागी, नीलम अरोरा, ऋतु गोयल, उर्मिला पुंडीर, सपना मित्तल, सीमा सिंह, अर्चना त्यागी, नीलम त्यागी आदि रहे। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने नाटक, गीत प्रस्तुत किए। साधुराम गर्ग, नरेंद्र गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें