फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का बजाज चीनी मिल भैंसाना पर बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि गरीब किसान एक-एक पैसे के लिए परेशान है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान के गन्ना भुगतान में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। इस मौके पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, सपा नेता अतहर हसन, हरपाल सिंह, विनोद मलिक, पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक, चौ. बलजोर सिंह सागड़ी, रविंद्र राठी, करतार सिंह, विकास त्यागी, राजेंद्र सिंह, सोमपाल, राजकिशोर आदि ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें