फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की मांग को रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों का 117 करोड़ का भुगतान नहीं करने से नाराज रालोद ने भैंसाना चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

भैंसाना को छोड़कर जिले की समस्त चीनी मिले किसानों का भुगतान कर चुकी हैं। इस मिल पर किसानों का अभी भी 117 करोड़ बकाया है। प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि किसानों का समस्त भुगतान करा दिया जाएगा। एफआईआर दर्ज करने के बाद भी चीनी मिल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रालोद ने मांग की है कि किसानों का भुगतान ब्याज के साथ होना चाहिए। जितनी देरी से भुगतान किया गया उसका ब्याज भी किसानों को दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो रालोद आंदोलन करने को मजबूर होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, मनोज कश्यप, गौरव मलिक, विकास कादियान, मोंटी चौधरी, हर्ष राठी, अश्वनी खैब, हंसराज जावला, फिरोज राना, इरशाद चौधरी, राजू वाल्मीकि, शिवम चौधरी, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें