टीकाकरण, इंद्रधनुष की जांचेंगी कुंडली
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कितना सफल रहा है, इसकी जांच के लिए खाका खंगाला जाएगा। नेशनल हेल्थ मॉनिटरिंग की टीम विभाग की सभी योजनाओं का लेखाजोखा देखने के साथ रिकार्ड की जांच करेगी। इसको लेकर विभाग के पसीने छूटे हुए हैं। अधिकारियों ने फाइलों के साथ आंकड़ों को दुुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।
केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार की अनेक स्वास्थ्य योजनाएं चल रही हैं। जिनमें गर्भवती टीकाकरण, मिशन इंद्र धनुष के साथ अनेक योजनाएं हैं। जिनमें बड़े स्तर पर केंद्र सरकार बजट जारी कर लोगों को राहत पहुंचा रही है। इसके अलावा भी पोलियो अभियान, दवाइयों, समय-समय पर सर्वे आदि होता है। जिसमें विभाग बड़ी राशि खर्च कर रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग को सफलता की कसौटी पर परखा जाएगा। इसके लिए नेशनल हेल्थ मॉनिटरिंग की टीम जिले में आएगी। स्वास्थ्य विभाग के कार्य करने के तरीकों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेगी। योजनाओं की पूरी मॉनिटरिंग कर खाका खंगालेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। जिसको लेकर सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने चिकित्सकीय स्टॉफ के साथ मीटिंग लेकर आंकड़ों, फाइलों को दुरुस्त किया है।