बाइक पेड़ से टकराई, दंपति घायल
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक के टकराने से दंपति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
भोपा क्षेत्र के गांव गढ़वाड़ा निवासी सोनी पुत्र सुरेश अपनी पत्नी गीता, बहन माया व दो बच्चों को लेकर रक्षाबंधन मनाने के लिए गंगनहर के रास्ते से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार काटका पुल के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर बाइक एक पेड़ से जा टकराई। बाइक पर सवार पांचों सड़क पर गिर गए, जिनमें दंपति घायल हो गए, बहन और दो बच्चे बाल बाल बचे। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।