बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय
चरथावल। कस्बे एवं देहातों में श्रावण शिवरात्रि पर शिवालय बम-बम के उद्घोष से गूंज उठे। शिवालयों में हरिद्वार से पैदल और डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन महादेव मंदिर पर लंबी कतार में लगकर शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
कस्बे में प्राच्य महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना के बाद शिविर का समापन महाआरती से हुआ। कमेटी के सुभाष त्यागी, संयोजक आदेश गर्ग, रामानंद त्यागी, संदीप कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, पुजारी सुरेश शर्मा, कोमल सिंघल, मोहित गर्ग और बंटू त्यागी रहे। शिवमूर्ति पर महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। उधर, नगर में शिवमूर्ति पर कांवड़ियों को केले का प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती के दौरान शिव चौक का मनोरम दृश्य अद्भुत नजर आया। इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश गर्ग, पपनी कंसल, संदीप कंसल, निधीष गर्ग, अजय वर्मा रहे। अलखपुरी शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर में श्रद्धालुओं में भीड़ रही। सिद्धेश्वर शिव मंदिर दहचंद में हरिओम शर्मा ने रुद्राभिषेक कराया। अरविंद शर्मा, पवन त्यागी, सुधीर शर्मा का योगदान रहा। ज्ञानामाजरा, बिरालसी, दूधली, कुटेसरा, दधेडू और न्यामू गांव में शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले की लंबी कतार लगी रही।