फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, पति व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चेन में फंसे दुपट्टे से महिला की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। पति और बेटी के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सड़क पर गिरने से पति और बच्ची भी घायल हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा का रहने वाला योगेश पुत्र जयवीर सेना में है। योगेश छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी ससुराल खरड़ गांव में है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह पत्नी सविता (34) व एक साल की बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सविता का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। जिस कारण सविता के गले में दुपट्टे का फंदा कसता चला गया और वह अचेत होकर गिर पड़ी। सविता के गिरते ही योगेश भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। योगेश ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। गंभीर हालत में सविता को शामली चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में सविता का पति योगेश व एक साल की बेटी भी घायल है। घटना से मृतका घर और मायके में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें