फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरोडा में सांड के हमले में कई ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ के हमले में घायल हो चुके हैं कई ग्रामीण
विज्ञापन

जानसठ। गांव अहरोड़ा में आवारा घूम रहे सांड़ ने कई दिनों से आतंक मचा रखा है। सांड़ के हमले से एक सप्ताह में छह से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। निजी अस्पतालों में ग्रामीणों को भर्ती कराया गया है। ।
विज्ञापन

अहरोड़ा गांव में एक सांड़ ने आतंक मचा रखा है। सांड़ हमला कर कई ग्रामीणों को अभी तक घायल कर चुका है। शनिवार शाम मांगेराम पुत्र कंवरपाल व राजपाल पुत्र बाबुराम भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर चारा काटने जा रहे थे। गांव के रास्ते में खड़े सांड़ ने भैंसा-बुग्गी पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे बुग्गी से गिरने से मांगेराम के पैर की हड्डी टूट गई व राजपाल के सिर में चोट आई। मांगेराम का इलाज खतौली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे पूर्व में भी सांड़ के हमले में गौरव , सोहन घायल हो चुके हैं। गौरव का पैर टूट गया है। सोहनवीर के हाथ की हड्डी टूटी हुई है। सांड़ के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। सोमवार को चांदवीर भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांड़ ने हमला बोल कर दिया। हमले में भैंसें को काफी चोटें आई। चांदवीर ने गांव की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। एक सप्ताह पूर्व सांड़ ने बाबूराम पुत्र दिलेराम के मकान में घुस कर घर में बंधी गाय को टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। सांड़ ग्रमीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने पूर्व एसडीएम से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ग्राम प्रधान मांगेराम, सतीश भड़ाना, पूर्व प्रधान नवाब सिंह, ओमपाल, महिपाल, ऋषिपाल, चांदवीर आदि का कहना है कि यदि हम सांड़ को पकड़ कर कहीं बाहर छोड़ने जाएं तो पुलिस का डर लगता है ग्रामीणों ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से शिकायत कर सांड़ को पकड़वा कर कहीं खादर क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें