फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में एक सौ मतपत्र कम निकलने पर मची खलबली

विज्ञापन
चरथावल प्राइमरी पाठशाला और हैबतपुर में मतदाताओं की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
होशियारपुर में एक सौ मतपत्र कम निकलने पर मची खलबली
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्वक मतदान होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 11 पर होशियारपुर गांव में एक सौ मतपत्र कम मिलने पर खलबली मच गई। वहीं, चरथावल देहात ग्राम पंचायत के एक वार्ड में सदस्य पद के प्रत्याशी का चुनाव चिह्न गायब मिलने पर प्रत्याशी साहिरा ने शिकायत की। बाढ़ गांव में तैनात मतदान कर्मी ज्योति के भाई के निधन पर आरओ हरि शर्मा ने रिजर्व में से स्टाफ भिजवाया।
चरथावल ब्लॉक में पांच जिला पंचायत वार्ड, 59 प्रधान पद, 109 बीडीसी और ग्राम पंचायत के सदस्यों पदों के लिए 298 बूथों पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक बूथों पर भीड़ रही। उसके बाद गर्मी में मतदान ठंडा पड़ गया। होशियारपुर में जिला पंचायत सदस्य पद के एक सौ मतपत्र कम पाए जाने पर सीडीओ के आदेश पर भेजे गए। सलेमपुर के बूथ पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के 170 मत पत्र कम होने की सूचना पर दोबारा भेजकर पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने बिना वजह घूमने वालों को लाठियां फटकार खदेड़ा। इंद्रगढ़ और लुहारी में तीन कर्मचारियों की सेहत खराब होने पर रिजर्व स्टाफ लगाया गया। आरओ ने बाढ़ में मतदान कर्मी ज्योति के भाई के निधन की सूचना पर दूसरा स्टाफ भेजकर व्यवस्था कराई। चरथावल में प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद की प्रत्याशी साहिरा का चिह्न अंगूर नहीं आने के कारण हंगामा हुआ। सिर्फ दो चिह्न छप कर आए। उन्हीं पर चुनाव हुआ। आरओ ने बताया कि इस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। एआरओ की त्रुटि से गलती से चिह्न दे दिया गया। अलावलपुर में फर्जी मतदान की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं हरनाकी में कमजोर तबके के लोगों की वोट डालने से रोकने की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर वोट डलवाई। सहारनपुर जनपद के देवबंद से अतिरिक्त स्टाफ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा। आरओ ने 700 मतों से अधिक वाले बूथों पर एक-एक कर्मचारी भेजकर समय से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें