फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 3 हजार ईंट लेकर पहुंचे मुस्लिम, बोले- राम मंदिर का निर्माण कराओ

Fri, 21 Apr 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर
विज्ञापन
धर्मनगरी में गुरुवार की शाम विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और जुलूस की शक्ल में सड़क पर ‘मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ’ के नारे लगाने लगे। राम मंदिर निर्माण के लिए 3000 ईंटें लेकर अधिगृहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे जत्थे को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्य गुरुवार शाम छह बजे अयोध्या पहुंचे और यहां भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि हम लखनऊ से आ रहे हैं। हमारा मकसद है राम मंदिर निर्माण। कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुस्लिम मंच के सदस्य बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ आदि जगहों से आए थे।

मंदिर निर्माण में अपना सहयोग ईंटों के माध्यम से करना चाहते थे लेकिन मंदिर बंद होने की बात इनको बताई गई तो इन लोगों ने विहिप के लोगों से संपर्क साधा है। उन ईंटों को वहां ले जाकर जमा करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इस समय उन्होंने अपनी ट्रक को नयाघाट बंधा तिराहे के पास खड़ा कर रखा है। सभी चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें