फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का वादा, बुंदेलखंड में अच्छे दिन लाएगी योगी सरकार

Fri, 21 Apr 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
सूखे और पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन से छलनी हो चुकी वीरों-वीरांगनाओं की धरती बुंदेलखंड का पुराना गौरव वापस लाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सरकार का एक महीना पूरा होते ही सीएम ने बुंदेलखंड का दौरा कर यह साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता क्या है और वह कितने संवदेनशील हैं।

बृहस्पतिवार को सूबे के पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि सीएम ने बृहस्पतिवार को झांसी पहुंचकर कृषि मंडी, जिला अस्पताल,  ग्रामसभा, टाकोरी तलाब आदि का स्थलीय निरीक्षण और प्रशासनिक समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा लिया है।

उनका बुंदेलखंड दौरा बुंदेलों की धरती की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार ने 8000 करोड़ का पैकेज तो दिया, लेकिन उसमें धन के लूट की भी पूरी गुंजाइश रखी। इसका नतीजा यह हुआ कि पूरा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और  बुंदेलखंड की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें