फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम दंपति पर चला मोदी का जादू

Thu, 21 Nov 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपर रानी गांव के रहने वाले शकील अहमद पर मोदी का जादू इस कदर हावी हुआ है कि वह मोदी की अधिकांश रैलियों में पत्नी शालिहा परवीन के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शकील का कहना है कि मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। गुजरात में मोदी ने जो विकास किया है उससे हर कौम खुश है। विपक्षी दल दंगों के नाम पर उन्हें बदनाम करते हैं। सपा के कार्यकाल में अब तक 200 दंगे हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ही मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। शकील पटना, बहराइच, कानपुर की रैली में शिरकत कर चुके हैं। लेदर बेल्ट बेचने वाले शकील अपने खर्च से मोदी की रैली में दो दिन पहले पहुंच जाते हैं। होटल में ठहरना और खाना पीना अपने खर्च से करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस शहर में रैली होती हैं वहां की जनता के बीच जनसंपर्क करते हैं और लोगों से मोदी को सुनने की अपील करते हैं। नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके शकील मोदी के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पार्टी में अपना राजनीतिक भविष्य भी तलाश रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें