फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Shamli: फैक्टरी कर्मचारी को पीटा, दोनों हाथ बांधकर कपड़े से गला घोंटा, खौफनाक मंजर देख सहमे ग्रामीण

Mon, 03 Mar 2025 11:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव मखमूलपुर के किसान के खेत में कुलदीप का शव पड़ा मिला। चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला के गांव मखमूलपुर में सुन्ना मार्ग पर 40 वर्षीय युवक का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। युवक की पहचान सिक्का सिलावर गांव निवासी कुलदीप के रूप में हुई। वह कंडेला फैक्टरी में काम करता था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि कपड़े से गला घोंटकर व सिर पर वार करके हत्या की गई है। उसके हाथ पीछे बंधे थे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 

गांव मखमूलपुर के किसान कपिल रविवार को अपने सुन्ना मार्ग स्थित खेत में गए थे। वहां ईख के खेत में युवक के गले में कपड़े का फंदा लगा शव पड़ा मिला। चेहरे व सिर पर भी चोट के निशान थे और हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। किसान ने पुलिस को सूचना दी। कांधला थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह भी आए और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी ली। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
 

शनिवार से लापता था कुलदीप
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम शव की पहचान कुलदीप के रूप में परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि वह कंडेला फैक्टरी में काम करता था। शनिवार को घर से फैक्टरी में काम पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद चल रहा था। मृतक की पत्नी के अलावा एक पुत्र और पुत्री है। कुलदीप की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

पिटाई के बाद हत्या किए जाने की आशंका
पुलिस का मानना है कि युवक के गले में कपड़े का फंदा लगा मिला है, लेकिन सिर व चेहरे पर जिस तरह से चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि उसकी पहले पिटाई की गई और सिर में किसी वस्तु से वार किया गया। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें