फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह बोले, धोखेबाज पार्टी है कांग्रेस

Wed, 27 Mar 2013 10:04 PM IST
सैफई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव कांग्रेस पर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं। बुधवार को जब पूरा देश होली के रंग में मदमस्त था, तब मुलायम सिंह ने कांग्रेस को बधाई देने के बजाय उसे धोखेबाज करार दे दिया।
विज्ञापन


मुलायम ने बुधवार को सैफई में होली महोत्सव में कहा कि कांग्रेस एक धोखेबाज पार्टी है। वह सत्ता पाने के लिए कुछ चीजों को सस्ता कर देती है और चुनाव जीतने के बाद सारे वादें भूल जाती है।

मुलायम ने बढ़ाई यूपीए की बेचैनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले लोगों को लालच देती है और बरगलाती है। जनता को उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

मुलायम ने अगले लोकसभा में अपनी अहमयित की ओर इशारा देते हुए कहा कि अगले चुनाव में सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी।

उल्लेखनीय है कि मुलायम के साथ कांग्रेस के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 22 सांसद हैं और डीएमके के समर्थन वापसी के बाद यूपीए सरकार पूरी मुलायम की पार्टी पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें