फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने लगाई सपा विधायकों की क्लास

Sat, 20 Jul 2013 08:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सीटों और वहां के प्रत्याशियों की समीक्षा का काम तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रखा।
विज्ञापन


मुलायम ने आजमगढ़, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज और आगरा के आसपास की लोकसभा सीटों की स्थिति की जानकारी ली।

किसी ने शिकायत करने की कोशिश की तो सपा मुखिया की उसे झाड़ सुननी पड़ी। उन्होंने कहा कि पहले सीट जिताकर भेजो फिर सारी बातें सुनेंगे। इस समय सिर्फ लोकसभा चुनाव की स्थिति के बारे में बताएं। सपा मुख्यालय में मुलायम के साथ मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव भी थे।

मुलायम ने विधायकों से कहा कि सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि लोकसभा चुनाव में सपा को जिताना है। पार्टी जीतेगी तो जीतने वाले को संगठन के लोगों का काम करना ही पड़ेगा। जो नहीं करेगा उसको दंडित करूंगा। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा प्रदेश की नहीं पिछड़ों, दलितों और गरीबों की तरक्की के लिए सपा का दिल्ली में मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में प्रदेश से सपा के खाते में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना जरूरी है।

शिकायतें भी सामने आई
बैठक में आए कई सीटों के अध्यक्षों व विधायकों ने अधिकारियों की मनमानी का रोना रोया। कहा कि अधिकारियों के रवैये से चुनाव तैयारियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


मुलायम ने आश्वस्त किया कि सरकार इसे ठीक करेगी। लेकिन पार्टी के नेता चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें। लोगों को बताएं कि बसपा ने काफी स्थिति को बिगाड़कर रख दिया था। जिसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें