फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे मुलायम ने ठगा नहीं’

Fri, 17 May 2013 01:28 AM IST
कासगंज/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एटा के सांसद कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर तीखे प्रहार किए। कहा कि राजनीति में मुलायम सिंह यादव का ऐसा कोई भी सगा नहीं है, जिसको उन्होंने ठगा नहीं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाहा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में एक बार मुलायम और अमर सिंह दिल्ली में उनके बेटे राजवीर सिंह के आवास पर दोस्ती करने पहुंचे। बाद में जब राजवीर सपा में शामिल हुए, तो वे उस कार्यक्रम में हिस्सा लेने भी नहीं गए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगता नहीं कि समाजवादी पार्टी की सरकार है। दरअसल, सरकार के तीन-चार शक्ति केंद्र हैं, सभी अलग-अलग तरीके से सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अराजकता है, अपराध बढ़ रहे हैं। जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं है, महिलाएं भी असुरक्षित हैं। सपा को आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

एटा की रेलवे लाइन के बारे में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद जब एनडीए की सरकार बनेगी, तो एटा की रेल समस्या का समाधान होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि यह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सबक है। भ्रष्टाचार में डूबे येदियुरप्पा पर कार्रवाई करने में पार्टी ने देर कर दी। यह कार्रवाई पहले हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव में जनता ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को देखा। जब केंद्र का चुनाव होगा, तो लोग केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार को देखेंगे। उन्होंने 2014 से पहले लोकसभा चुनाव के कयास को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, एमएलसी प्रत्याशी डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें