फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने वालों ने मां-बेटी का कराया गैंगरेप

Thu, 11 Apr 2013 01:24 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट गिरोह के संचालक ने ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा देकर इंटर की छात्रा व उसकी मां को अपने जाल में फंसाया फिर बंधक बनाकर कथित पत्नी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन


उनके चंगुल से छूटकर छात्रा की मां ने पति को व्यथा सुनाई और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने चौबीस घंटे तक मामला दबाए रखा। जानकारी पर एसएसपी ने फटकार लगाई।

इसके बाद छात्रा की तहरीर पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। मामला उत्तरप्रदेश के लखनऊ जनपद का है।

एसएसपी जे रवींदर गौड के मुताबिक, परचून व्यवसायी रामकुमार, पत्नी पूजा (35) व बारहवीं की छात्रा 17 वर्षीय बेटी सुषमा (सभी नाम काल्पनिक) के साथ रायबरेली में रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पूजा ने शिकायत की कि प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले राजीव भंडारी, उसकी पत्नी रीमा (काल्पनिक नाम) ने बीते 7 अप्रैल को ब्यूटी पार्लर में नौकरी के लिए उन्हें बुलाया।

मां-बेटी आलमबाग बस अड्डे पर उतरीं तो वहां राजीव मिल गया। वह ऑटो रिक्शा बुक कराकर दोनों को अपने मकान पर ले गया।

बातचीत के बाद जब मां-बेटी जाने लगीं तो उन्हें जबरन रोक लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। बाहर दो कुत्ते बैठा दिए।

रात में उसकी पत्नी रीमा आई। दोनों उससे गिड़गिड़ाए। इस पर राजीव ने कहा कि रीमा इलाहाबाद पुलिस में है और तुम्हे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा देगी।

दूसरे दिन दोपहर करीब एक बजे राजीव आया और दोनों को अगल-अलग कमरे में बंद कर दिया।

छात्रा व उसकी मां का कहना है कि राजीव व उसकी पत्नी ने एक-एक कर बारी-बारी से कई लोगों को कमरे में भेजा और दुष्कर्म कराया। विरोध पर दुष्कर्मियों ने कहा कि उन्होंने मोटी रकम दी है।

शाम पांच बजे बामुश्किल छात्रा की मां उनके चंगुल से छूटी और पति व बेटे को आपबीती सुनाई।

पति-पत्नी शिकायत लेकर मड़ियांव पुलिस के पास गए, लेकिन एसओ राम बाबू यादव ने उन्हें टरका दिया और मामले को चौबीस घंटे दबाए रखा। फिर पीड़ित परिवार बेटी की जान की गुहार लेकर एसएसपी से मिला।

एसएसपी ने मड़ियांव पुलिस को जमकर फटकारा और महिला थाने की पुलिस की मदद से छात्रा को मुक्त कराया।

छात्रा की तहरीर पर महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने राजीव भंडारी व उसके दोस्त नाका के फतेहगंज गल्लामंडी निवासी सुमित जायसवाल को दबोच लिया।

सुमित की अमीनाबाद में फ्लोर मिल है, जबकि रीमा के पिता रिटायर्ड रेलकर्मी हैं। पुलिस की मानें तो राजीव प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रहा था।

इस तरह फंसाते हैं जाल में
एसओजी प्रभारी नागेंद्र चौबे की मानें तो राजीव भंडारी व उसकी पत्नी रीमा के गोरखधंधे में कई और युवतियां फंसी हैं। राजीव युवतियों व महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता है।

वह खुद व अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर संचालक बताता है। बेरोजगार युवतियां नौकरी के लिए फोन पर उससे संपर्क करती हैं। नौकरी देने का झांसा देकर वह उन्हें बुला लेता है फिर उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में लगा देता है।
 
मशहूर मॉडलों से भी संबंध का राजफाश
एसओजी प्रभारी की मानें तो सेक्स रैकेट संचालक राजीव के संबंध दिल्ली में कई मशूहर मॉडलों से भी थे। वह उन्हें ऑन डिमांड लखनऊ बुलाता था। राजीव उनके रुकने का प्रबंध किसी महंगे होटल में करता था। इसके लिए ग्राहक से मोटी रकम वसूलता था। राजीव इन्हें शहर के कुछ उद्योगपतियों, पुलिस अफसर व सफेदपोशों के लिए बुलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें