फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर युवक को घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस घायल युवक को अपने साथ थाने ले गई। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास एक सुतली बम मिला है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी आशीष ने बताया कि सोमवार रात मझोली चौराहे के पास अपने दोस्त के घर आया था। बुधवार रात रात दस बजे वह अपने घर लौट रहा था। मझोली चौराहे पर ऑटो न मिलने के कारण वह पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक मिल गए और उन्होंने आशीष को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक आशीष को पीटते हुए पार्श्वनाथ प्लाजा में ले गए। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके से भाग निकली। पुलिस को घटनास्थल के पास एक सुतली बम मिला है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें